दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में हो रहे आंदोलन को लेकर बाबा रामदेव का एक बड़ा बयान सामने आया है. बयान में नाबालिक बच्चों को आंदोलनों में आगे करने पर योग गुरु रामदेव ने सवाल उठाए हैं. रामदेव ने कहा है कि 5, 7 या 10 साल के बच्चों को थाने, एसपी या डीएम कार्यालय घेरने के लिए आगे नहीं करना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा है की एससी एसटी के अपमान को संविधान के खिलाफ अगर कहा जाता है, तो ब्राह्मणों के अपमान पर भी संविधान का विरोध होता है. कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि देश में कुछ अच्छा काम हो ही नहीं रहा है. इसलिए छोटे-छोटे बच्चों को भी आगे कर रहे हैं.
