Socialblize

आरआरबी ग्रुड डी रिजल्ट के इंतजार में परेशान छात्र:1 करोड़ उम्मीदवारों का भविष्य अटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Group D रिजल्ट 2026 एग्जाम होने के 5 महीने बाद भी जारी नहीं किया गया है। इसके चलते परीक्षा में शामिल हुए लगभग 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ रही है। उम्मीदवारों ने अपनी निराशा को सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिये जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर छात्र रेलवे के लंबे इंतजार, परीक्षा में कई चरणों की प्रक्रिया और लगातार टल रही रिजल्ट की तारीखों पर तंज कसते हुए तरह-तरह की तस्वीरें और मीम्स शेयर कर रहे हैं। कई मीम्स में दिखाया जा रहा है कि जिन छात्रों ने फॉर्म भरा था, वे बूढ़े हो चुके हैं या उनकी दाढ़ी बढ़ गई है, लेकिन रिजल्ट अभी भी नहीं आया है। Railway Group D level -1 (cen 08/2024) exam hokar 150 day (5 month) se jada ka time ho chuka hai aabhi tak result nahi aaya..🥹@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO #rrb_groupd_result_do pic.twitter.com/XUVBCBgs4b— Santosh Tayade (@SantoshTayade18) July 1, 2026
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndiaहमें आश्वासन नहीं, आधिकारिक टाइमलाइन चाहिए।RRB Group D के लाखों अभ्यर्थी सिर्फ़ एक सवाल पूछ रहे हैं—Result कब आएगा?PET कब होगा?Document Verification (DV) कब होगी?#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO pic.twitter.com/TdvC7nbDJ7— AB INDIA BANEGA DIGITAL (@BanegaAb) July 1, 2026 सिर्फ मीम्स ही नहीं, डिजिटल प्रोटेस्ट और ट्विटर कैंपेन के माध्यम से भी रिजल्ट का इंतजार देख रहे 1 करोड़ स्टूडेंट्स का दर्द समझा जा सकता है। हालांकि जल्द ही इस रिजल्ट के जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार RRB Result ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट के बाद शुरू होगी पीईटी प्रोसेस सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40% अंक, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 8 जनवरी से 10 फरवरी तक हुई थी एग्जाम आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Exit mobile version