आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर खड़े हुए विवाद पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि वह एक से ज्यादा शादियों को गलत मानते हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “मैं तो कहता हूं कि एक ही शादी को अच्छे से निभाइए. दो-तीन बच्चे पैदा कीजिए और उनका अच्छी तरह पालन-पोषण कीजिए. देश में जनसंख्या भी एक बड़ी समस्या है. हम तो वैसे भी संन्यासी और ब्रह्मचारी हैं, इसलिए हमसे इस तरह के सवाल पूछना पूरी तरह उचित नहीं है. लेकिन फिर भी मैं यही कहूंगा कि समाज को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है.”
