दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा समेत आधे भारत में इस समय झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि, ये बारिश अब जलभराव, लैंडस्लाइड और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के कारण परेशानी का सबब बनती दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि मानों आसमान से इस वक्त भारत में आफत बरस रही है. आधा हिंदुस्तान पानी पानी हो चुका है, जिस तरफ देखो, उस तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. देश भर में 13 ऐसे राज्य हैं, जहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. अब दिल्ली में देखिए किस तरह आफत आयी हुई है, मुंबई की रफ्तार बारिश से थम गई है. वहीं, गुरुग्राम की बात करे तो ऐसा लगता है, वो डूब रहा है.
आफत की बारिश, दिल्ली-गुरुग्राम समेत 13 राज्यों में रेड अलर्ट

