Site icon Socialblize

आखिर कौन था पहला कांवड़िया? जानिए सदियों पुराना पौराणिक रहस्य

कांवड़ यात्रा हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बनती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पहला कांवड़िया कौन था? इस सवाल का जवाब पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं में छिपा हुआ है. कुछ मान्यताओं के अनुसार रावण भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सबसे पहले गंगाजल कांवड़ में भरकर लाए थे. वहीं कई विद्वान भगवान परशुराम को पहला कांवड़िया मानते हैं, जिन्होंने गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जल लाकर पुरा महादेव मंदिर में शिव का अभिषेक किया था. दूसरी ओर श्रवण कुमार और भगवान श्रीराम से जुड़ी कथाएं भी कांवड़ परंपरा की शुरुआत से जुड़ी मानी जाती हैं. आखिर इन मान्यताओं में कितनी सच्चाई है और कौन कहलाता है पहला कांवड़िया? जानिए इस वीडियो में कांवड़ यात्रा का पौराणिक रहस्य.
 

Exit mobile version