Site icon Socialblize

अहमदाबाद में दुष्कर्म का आरोपी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, भागने के दौरान पैर में लगी गोली

अहमदाबाद में 23 साल की लड़की से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए सिक्‍योरिटी गार्ड ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. इस दौरान सिक्‍योरिटी गार्ड को काबू में करने के दौरान चली पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जो उसके पैर में लग गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात हुई इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी है. इस बीच लड़की की बिल्डिंग का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी सिक्‍योरिटी गार्ड लिफ्ट के जरिए ऊपरी मंजिल पर जाते हुए नजर आ रहा है. 

लड़की से दुष्‍कर्म का आरोपी धर्म सिंह बिल्डिंग में दाखिल होते हुए, फिर लिफ्ट से उस मंजिल तक जाते हुए नजर आ रहा है, जहां लड़की का फ्लैट है. पैसेज में उसे महिला के टेरेस फ्लैट की ओर जाते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद एंट्रेंस के CCTV फुटेज में आरोपी को बिल्डिंग से भागते हुए देखा जा सकता है. 

पुलिस अधिकारी शिवम वर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी धरम सिंह को पीड़िता से कथित रूप से चुराए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए हेबतपुर इलाके में ले जाया गया था और इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद छीना- झपटी हुई. उन्होंने बताया, ‘हाथापाई के दौरान एक गोली चली, जिससे पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया. इसके बाद जब पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की तो दूसरी गोली चली, जो उसके पैर में लगी.’ उन्होंने बताया कि आरोपी और घायल कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह को इलाज के लिए सोला स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई गई है.

Exit mobile version