US ओपन 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर जीत के साथ वापसी की। कलाई की चोट के कारण चार महीने से ज्यादा समय तक टेनिस से दूर रहे स्पेन के अल्काराज ने न्यूयॉर्क के आर्थर एश स्टेडियम में रूस के रोमन सफीउलिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, महिला सिंगल्स में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-4 से हराकर अपने लगातार तीसरे यूएस ओपन खिताब की उम्मीद बरकरार रखी। अल्काराज चोट की वजह से फ्रेंच ओपन और विंबलडन नहीं खेल पाए थे अल्काराज ने चोट के कारण इस दौरान फ्रेंच ओपन और विंबलडन में हिस्सा नहीं लिया था। मैच के दौरान वह दाहिने हाथ पर कम्प्रेशन स्लीव पहनकर खेले। अल्काराज बोले- लय हासिल करने के लिए और मैच खेलने की जरूरत अल्काराज की वापसी जीत शानदार रही, लेकिन सर्विस में उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि चार महीने बाद वापसी में उन्हें मैच फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता थी। उन्हें यह भी संदेह था कि वह पांच सेट का मैच खेल पाएंगे या नहीं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें लय हासिल करने के लिए अभी और मैच खेलने की जरूरत है। कार्लोस अल्काराज 2004 से 2008 के बीच लगातार पांच बार खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर के बाद यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं। सिनर-जोकोविच के बाहर होने से राह आसान अल्काराज के लिए इस बार फाइनल तक पहुंचने की राह पहले के मुकाबले आसान हो गई है। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर घुटने की समस्या के कारण टूर्नामेंट में नहीं हैं, जबकि 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच पहले ही दौर में अर्जेंटीना के मारियानो नवोने से हारकर बाहर हो चुके हैं। अल्काराज अब दूसरे दौर में पुर्तगाल के 72वीं रैंकिंग वाले जैमे फारिया से खेलेंगे। वह 2004 से 2008 तक लगातार पांच बार खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर के बाद US ओपन पुरुष सिंगल्स खिताब का बचाव करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं। सबालेंका ने ओसोरियो को हराया महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-4 से हराया। इसके साथ ही उनका लगातार तीसरा US ओपन खिताब जीतने का अभियान जारी रहा। वह ओपन एरा में लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला बन सकती हैं। उनसे पहले सेरेना विलियम्स और क्रिस एवर्ट ऐसा कर चुकी हैं। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद सबालेंका को दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा। हालांकि 4-4 के स्कोर के बाद वापसी कर मैच अपने नाम कर लिया। अगले दौर में उनका सामना रूस की क्वालिफायर पोलिना यात्सेंको से होगा। स्वियातेक और नोस्कोवा भी जीतीं छठी ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने चीन की वांग शियू को 6-2, 6-3 से हराकर शुरुआत की। विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा ने अमेरिका की केटी वोलीनेट्स को 7-5, 6-1 से हराया। वहीं, पिछले साल यूएस ओपन की रनर-अप अमांडा अनिसिमोवा ने अपने 25वें जन्मदिन पर एशलिन क्रूगर को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी। ——————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB ने कोच समेत 7 प्लेयर्स को वापस बुलाया:इंग्लैंड से 2 टेस्ट हारने के बाद फैसला; 9 सितंबर से बर्मिंघम में तीसरा मैच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पूरी खबर
