विजयगढ़ के नगला भूरा में छापेमारी के दौरान सेलखड़ी पाउडर और रिफाइंड से तैयार किया जा रहा मिलावटी खोया पकड़ा गया. करीब 18 कुंतल खोया मौके पर नष्ट कराया गया. आरोप है कि इसी खोये की त्योहार के दौरान बाजार में सप्लाई की तैयारी थी। FSDA ने कारोबारी अर्जुन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
