अमेरिका में एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पिज्जा डिलिवरी के दौरान न्यूयॉर्क सिटी के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में ये वारदात हुई है, जहां पर भारतीय युवक की हत्या कर दी गई है. लूट के इरादे से फिलहाल गोली मारने की आशंका जाहिर की जा रही है. युवक का नाम गुरदीप सिंह है, जिसका शव जल्द भारत लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि ये युवक पंजाब के कपूरथला का रहने वाला था और कर्ज लेकर अमेरिका गया था.

