Socialblize

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, कैसी है इसबार की तैयारी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही वार्षिक तीर्थयात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है. उन्होंने यात्रा के सुचारु संचालन की कामना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ रहा है और यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी. वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुनील शर्मा ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर श्राइन बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाएं यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हो सकती है और यात्रा नए रिकॉर्ड बना सकती है.

Exit mobile version