Socialblize

अब हमें रोकने का अधिकार नहीं… विवेकानंद तिवारी का ये वीडियो 2.31 करोड़ लोगों ने देखा

शहडोल: सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज से याताया नियम समझाने के लिए चर्चित मध्य प्रदेश के शहडोल के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी इन दिनों विभागीय कार्रवाई के बाद दिए गए इस्तीफे के बाद से चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे बिना वर्दी के लोगों को समझाइश दे रहे थे. इस वीडियो में वे आखिर में कहते हैं, जाइए.. जाइए अब हम नहीं रोकेंगे. अब हमें रोकने का अधिकार नहीं रह गया. लेकिन, नियम बताने का अधिकार है, वो हम जिंदगी भर बताएंगे. उनके इस वीडियो को 2 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था.  

Exit mobile version