Site icon Socialblize

‘अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा…’ प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. पटना की वीआईपी ‘बांकीपुर विधानसभा सीट’ पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचीं तेज प्रताप यादव की पार्टी (JZD) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, वीणा मानवी जैसे ही अपना पर्चा भरकर समाहरणालय से बाहर निकलीं, पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई धोखाधड़ी (धारा 420) के एक पुराने मामले में की गई है. फिलहाल उन्हें गांधी मैदान थाने में रखा गया है. अपनी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव बुरी तरह भड़क गए हैं. उन्होंने इसे सत्ता पक्ष और विरोधियों की सोची-समझी साजिश करार दिया है. तेज प्रताप ने तीखे अंदाज में कहा, “इतने दिनों से वह प्रचार कर रही थीं तब पुलिस कहां थी? नॉमिनेशन के दिन ही गिरफ्तारी क्यों? एक महिला के साथ अन्याय हो रहा है, अब बिहार में ‘सुदर्शन चक्र’ चलेगा.”
 

Exit mobile version