Socialblize

अटल टनल से निकलते ही उड़ी SUV, पिलर के सरियों पर जा लटकी; देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हुए भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर हर किसी की रूह कांप रही है.

वीडियो में चार दोस्त रात करीब 9 बजे एक SUV में लोहा स्पीति जा रहे थे, तभी अचानक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बन रहे पुल के बेसमेंट में लगे लोहे के रॉड पर गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह डैमेज हो गई और बन रहे पुल के लोहे के रॉड गाड़ी के आर-पार निकल गए, जिससे गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए.

Exit mobile version