Site icon Socialblize

अखिलेश बनाम ओवैसी, किसके साथ जाएगा मुस्लिम वोट?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम वोट बैंक एक बार फिर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनता नजर आ रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर बीजेपी को चुनौती देनी है, तो मुस्लिम वोटों की बड़ी भूमिका होगी. इसी वजह से समाजवादी पार्टी, बसपा और एआईएमआईएम (AIMIM) ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिशें तेज कर दी हैं. यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से करीब 143 सीटें ऐसी मानी जाती हैं, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक प्रभाव रखते हैं. इनमें लगभग 70 सीटों पर मुस्लिम आबादी 20 से 30 प्रतिशत के बीच है, जबकि 73 सीटों पर यह 30 प्रतिशत से ज्यादा बताई जाती है. वहीं, करीब 36 सीटों पर मुस्लिम वोटर सीधे जीत सुनिश्चित करने की स्थिति में माने जाते हैं, जबकि 107 सीटों पर वे हार-जीत का गणित बदल सकते हैं.

Exit mobile version